देश समाचार: बच्चों को होमवर्क; धूप में निकलो, घटाओं में नहाओ

Tuesday, 23 June 2015

बच्चों को होमवर्क; धूप में निकलो, घटाओं में नहाओ

धूपमें निकलो, घटाओं में नहाकर देखो, जिंदगी क्या है, किताबों को हटाकर देखो। मशहूर शायर निदा फाज़ली की ये लाइनें यहां सटीक बैठती हैं। 
इटली के एक टीचर ने अपने छात्रों को यही संदेश देने की कोशिश की है इस बार छुटि्टयों में। डॉन बॉस्को स्कूल के टीचर सीज़र केटा ने छात्रों को होमवर्क के तौर पर कुछ रोचक चुनौतियां दी हैं। इस लाइफ चेंजिग होमवर्क की चर्चा पूरी इटली में हो रही है। शेष| पेज 6 


इसमेंउन्होंने 15 पॉइन्टस बताए हैं जो छात्रों को खुशनुमा जिंदगी गढ़ने में मददगार होंगे। सीजर ने बताया कि डेड पोएट्स सोसायटी फिल्म में रॉबिन विलियम्स ने ऐसे टीचर का किरदार निभाया है जो पोएट्री के जरिए पढ़ाता है। उसी से उन्हें बच्चों को इस अपरंपरागत तरीके से पढ़ाने का विचार आया, 
15 पॉइंट्स में यह खास 
{डरलगे तो चिंता करें - ऐसी बातों को डायरी में लिख लें, कुछ दिनों बाद फिर पढ़ें, पता चलेगा डर बेवजह था। 
{बातों में नए शब्द इस्तेमाल करें। 
{निगेटिविटी लाने वालों से दूर रहें 
{बेझिझक डांस करें - डांस फ्लोर पर या रूम में, पर दीवानों की तरह करें। 
{उगता सूरज देखें - खामोश रहें, गहरी सांसें लें और प्रकृति को शुक्रिया कहें। 
{उन चीजों की तुलना करें जो पढ़ीं हैं और जिन्हंे सीखा है। 
{खुश रहें - बिल्कुल दमकते हुए सूरज की तरह। 
{कसमें खाएं - बातें नहीं, बेहतरीन बन कर दिखाएं। 


13. फिल्में देखें - जिनमें दिल छू लेने वाले डॉयलाग्स हों। जैसे इंग्लिश फिल्में। लैंग्वेज स्किल सुधारने का यह श्रेष्ठ तरीका है। 
14. सपने देखें - इन्हें पूरा करने के लिए सारी कोशिशें करें 
15. अच्छा बर्ताव करें- खुद से भी और दूसरों से भी। 
एक टीचर के होमवर्क की पूरे इटली में चर्चा 

No comments:

Post a Comment