दुष्यंतको जेटली की क्लीन चिट कवर-अप
^साफतौरपर कवर-अप की कोशिश की जा रही है। हम वित्त मंत्री पर आरोप लगाते हैं कि वह राजे के बेटे दुष्यंत सिंह को बचाने के लिए जांच प्रभावित कर रहे हैं।' -गुलामनबी आजाद, कांग्रेस
जयपुर | केंद्रीयसड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ललित मोदी वसुंधरा प्रकरण पर कहा कि वसुंधरा पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। इन आरोपों में तो कोई लीगलिटी है और ही इसमें करप्शन है। जहां तक इनके बेटे पर आरोप है तो वह पूरी तरह से बिजनेस डील है और इनकम टैक्स रिटर्न में इसकी एंट्री है। किसी से पैसा कर्ज पर लेना गुनाह नहीं है। इस डील को इस तरह राजनैतिक विवादों में लाने की कोशिश की जा रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। वसुंधरा लीगली, लॉजिकली, एथिकली, बिल्कुल करेक्ट हैं। कहीं भी उनकी कोई गलती नहीं है।
कोईकरप्शन नहीं है और कोई अनलॉफुल एक्टिविटी नहीं है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा पूरी तरह से वसुंधरा राजे के साथ खड़ी है। इन आरोपों में कोई तथ्य नहीं है और ये बेसलैस (निराधार) हैं। इस प्रकार की राजनीति करना ठीक नहीं है। वसुंधरा राजे ने कोई गलती नहीं की है। कोई करप्शन है, कोई इररेगुलरिटी की है। हम कल भी उनके साथ थे और आज भी उनके साथ हैं और किसी प्रकार का कन्फ्यूजन हमारे माइंड में नहीं है।
No comments:
Post a Comment