देश समाचार: April 2015

Monday, 6 April 2015

देहरादून में कांपी धरती, कभी भी आ सकता है बड़ा भूकंप

नई दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शाम लगभग पांच बजे स्थानीय लोगों ने भूकंप का झटका महसूस किया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है। अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। पिछली कुछ स्टडी के मुताबिक जिस रफ्तार से उत्तराखंड में पिछले कुछ सालों में जमीन और मिट्टी खिसकने की घटनाएं हुई हैं, उससे पता चलता है कि वहां कभी भी बड़ी आपदा आ सकती है। यह पश्चिमी हिमालयी रीजन है जहां जमीन खिसकने की घटनाओं में 10 गुना बढ़ोतरी हुई है।

बेंगुलुरू स्थित काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च के

जियोफिजिसिस्ट विनोद कुमार गौर की स्टडी में साफ कहा गया है कि उत्तराखंड में बड़ा भूकंप आना तय है। यह कब आएगा यह नहीं कहा जा सकता। हो सकता है कि जल्द ही ऐसी आपदा आ जाए या इसमें 50 साल भी लग सकते हैं।